थल सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर चिली की यात्रा पर
थल सेना अध्यक्ष की इस चार दिवसीय चिली यात्रा का विशेष महत्व है क्योंकि यह भारत और चिली के बीच राजनयिक रिश्तों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ का सुखद संयोग भी है।
भारत का चिली के साथ मैत्रीपूर्ण और नजदीकी रिश्ते हैं तथा यह लैटिन अमेरिका के कुछ देशों में पहला देश है जिसके साथ भारत ने राजनयिक रिश्ते स्थापित किए। हाल के वर्षो में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग सहित विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications