अमेरिका में विवादास्पद चिकित्सक की हत्या
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय मीडिया के हवाले से खबर दी है कि विचिता कस्बे में जॉर्ज टिलर (67) को कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार सुबह 10 बजे के आसपास गोली मार दी। इससे पहले उन पर 1993 में भी हमला किया गया था।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि टिलर गर्भपात के मामले में विशेषज्ञ माने जाते थे। हालांकि इसी वजह से वह हमेशा विवादों में रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications