एयर मार्शल पी़ क़े बारबोड़ा ने वायुसेना उपप्रमुख का कार्यभार संभाला
बारबोड़ा के नेतृत्व में पश्चिमी वायु कमान और उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी कमान के बीच तालमेल को बढ़ावा मिला और अचूक वार, उड़ान प्रहार और हिन्द जैसे सफल संयुक्त अभ्यासों को अंजाम दिया गया। ग्लेशियर क्षेत्र में तैनात सैन्य इकाइयों को इस कमान की मदद जारी है।
10 दिसम्बर, 1950 को शिलांग में जन्मे एयर मार्शल बारबोड़ा ने 13 जून, 1970 को भारतीय वायुसेना में एक लड़ाकू विमान चालक के तौर पर सेवा प्रारंभ की। विमानन क्षेत्र में 3500 घंटों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले बारबोड़ा ने 1971 के युद्घ में भी भाग लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications