गुजरात में रेललाइन पर टाइमरयुक्त बम मिला
पुलिस ने बताया कि बम पर लगे टाइमर के अनुसार इसके फटने का समय सुबह 5.02 बजे निर्धारित किया गया था लेकिन इसने 4.40 बजे ही काम करना बंद कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण इसमें धमाका नहीं हुआ।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम एक स्थानीय निवासी की मदद से बरामद किया गया। बम देखने के बाद उस व्यक्ति ने पुलिस को सूचित किया।
ऐसा माना जा रहा है कि सुबह 3.00 बजे से 5.00 बजे तक इस रेललाइन से गुजरने वाली रेलगाड़ियों को निशाना बनाने के लिए यह बम लगाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications