15वीं लोकसभा का पहला दिन, हाउसफुल!
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हरे रंग की साड़ी में पहुंची तो विदेश राजयमंत्री शशि थरूर तिरंगे की रंगों से बने अंगवस्त्रम और वेश्ती पहनकर संसद पहुंचे। तेलुगु देशम पार्टी (तदेपा) के सभी सांसद पीले रंग का कुर्ता और सफेद पैंट पहनकर साथ-साथ पहुंचे।
सांसदों ने भिन्न-भिन्न भाषाओं में शपथ ली। गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने तमिल, केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बी. के. हांडिक ने असमिया, दयानिधि मारन, एम. के. अझागिरी सहित द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सभी सांसदों ने तमिल, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कन्नड़, पवन कुमार बंसल ने पंजाबी और सुमित्रा महाजन ने संस्कृत में शपथ ली।
क्रिकेट से राजनीति में आए मोहम्मद अजहरूद्दीन सफेद कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट पहन कर पहुंचे और खुद को हर कोने से नेता दिखाने की कोशिश की।
लोकसभा में पूर दिन उत्सव सा माहौल रहा। हर कोई एक दूसरे को बधाइयां दे रहे थे और एक दूसरे से बधाइयां ले भी रहे थे।
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को शपथ लेते देखने के लिए प्रियंका अपने पति व बच्चों के साथ दर्शक दीर्घा में मौजूद थीं। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल भी अपनी पत्नी को शपथ लेते देखने पहुंचे।
लोकसभा अध्यक्ष बनने को तैयार मीरा कुमार भी सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications