झारखंड में नक्सलियों के बंद से 6 रेलगाड़ी रद्द
नक्सलियों ने अपने नेता सुधाकर रेड्डी और लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) के प्रमुख प्रभाकरन की हत्या के विरोध में बंद का ऐलान किया था।
रद्द ट्रेनों में गरीब रथ भी शामिल है। वहीं रेल विभाग ने चार गाड़ियों के मार्ग में बदलाव किया है। राज्य में बंद के कारण रेलवे स्टेशनों और बस स्टॉपों पर दिन भर यात्री परेशान दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनजीवन प्रभावित रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications