फेल होने से निराश 4 छात्राओं ने जहर खाया, 3 की मौत
जिले के उपाधीक्षक ओमवीर सिंह धाता ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि घटना आज मछलीशहर थाना-क्षेत्र के विधुना कस्बे में हुई जहां चारों सहेलियों सोनी सिंह, पूजा सिंह, खुशबू सिंह और मोनी सिंह (सभी 16 वर्ष) ने मिलकर एक साथ जहर खा लिया।
उन्होंने बताया कि पूजा, खुशबू और सोनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर हालत में वाराणसी के अस्पताल में भर्ती मोनी का उपचार चल रहा है। धाता ने बताया कि चारों सहेलियां यहां पर राकेश सिंह के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में अपने परिजनों के साथ शामिल होने आईं थीं।
पुलिस के मुताबिक चारों छात्राओं ने वैवाहिक स्थल से पास के एक बाग में जाकर जहर खाया। मौके से सल्फास की गोलियां भी बरामद की गई हैं। धाता ने बताया कि चारों छात्राएं गत 30 मई को घोषित यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा के परिणाम में अनुत्तीर्ण हो गईं थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications