महिला और उसकी 2 बेटियों का शव कुएं में मिला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चंदेरी थाने के बडेराचक गांव में रहने वाली परमार सिंह लोधी की पत्नी आराम बाई (35 वर्ष) रविवार को अपनी दो बेटियों दीक्षा (6 वर्ष) और साक्षी (4 वर्ष) के साथ मंदिर में पूजा करने के लिए घर से निकली। देर शाम तक तीनों नहीं लौटे तो उनकी खोज की गई।
चंदेरी थाने के प्रभारी वी़ पी़ तिवारी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि देर रात को तीनों का शव कुएं में मिला। तीनों की मौत कैसे हुई है इसका खुलासा करने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications