मांस नहीं पकाने पर पत्नी को मार डाला
पुलिस के मुताबिक राजधानी भुवनेश्वर से 200 किलामीटर दूर अंगुल जिले के एक गांव में 38 वर्षीय तीर्थ विश्वास नामक व्यक्ति ने घर में मांस नहीं पकाने पर पत्नी सुकुमारी की हत्या कर दी। उसके तीन बच्चे हैं।
शनिवार देर रात शराब के नशे में विश्वास आया और पत्नी से खाने में मांस मांगने लगा। मांस बना नहीं देख उसने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला।
स्थानीय पुलिस थाने के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि इस व्यक्ति ने अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में पत्नी की हत्या कर दी।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में जरपाडा पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications