बादल के घर के बाहर सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग दंपति की मौत
पुलिस के मुताबिक राज्य सरकार के कर्मचारी 54 वर्षीय देविन्द्र सिंह और 50 वर्षीय शिक्षिका गुरप्रीत कौर एक स्कूटर पर सवार होकर लौट रहे थे कि तभी इनकी गाड़ी एक कार से टकरा गई। यह हादसा सेक्टर 2 में हुआ।
स्थानीय पुलिस थाने के प्रमुख हरसाई शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि बुजुर्ग दंपति के स्कूटर को अजय कुमार नामक व्यक्ति की कार ने टक्कर मार दी। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications