फ्रांस का विमान 228 यात्रियों सहित अटलांटिक के ऊपर लापता (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एयरबस 330 ने ब्राजील के रियो डी जनेरियो हवाई अड्डे से पेरिस के चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी और अटलांटिक के ऊपर पहुंचते ही उसका संपर्क टूट गया।
फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के कार्यालय के अनुसार इस स्थिति से राष्ट्रपति बहुत चिंतित हैं। पेरिस में चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर विमान में सवार लोगों के संबंधियों की सहायता के लिए एक विशेष आपदा दल गठित किया गया है।
ब्राजील की वायुसेना ने पूर्वी तट से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित छोटे द्वीप फर्नाडो डी नारोन्हा के आस पास के इलाकों में भारी तलाशी अभियान आरंभ किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications