चंबल नदी में बस गिरी, 29 की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को राजस्थान के धौलपुर से मुरैना आ रही एक निजी बस चंबल नदी के पुल को पार कर रही थी तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी के सूखे हिस्से में जा गिरी।
मुरैना के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आईएएनएस को बताया कि इस हादसे में 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 घायलों ने अस्पताल में जाते वक्त दम तोड़ा। पांच अन्य घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications