हुंडई की घरेलू बिक्री 4.1 फीसदी घटी, निर्यात में इजाफा
हुंडई ने मई में घरेलू बाजार में 23,503 वाहनों की बिक्री की जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में उसने 24,510 वाहन बेचे थे।
मई में कंपनी ने 20,125 वाहनों के निर्यात के साथ समान अवधि में 27.8 फीसदी की बढ़त हासिल की। पिछले वर्ष मई में उसने कुल 15,751 वाहनों की बिक्री की थी।
कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन) अरविंद सक्सेना ने कहा कि यूरोपीय देशों की सरकारें पुरानी कारों के बदले नई कार खरीदने वाले ग्राहकों को इंसेटिंव दे रही हैं और यह योजना कंपनी के लिए लाभदायक सिद्ध हुई है।
कंपनी ने एक वक्तव्य जारी करके कहा कि यूरोपीय संघ के बड़े बाजारों की बदौलत कंपनी के वाहनों के निर्यात में वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications