देश का माल निर्यात अप्रैल में 33 फीसदी घटा
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जहां पिछले वर्ष अप्रैल में 16.08 अरब रुपये की वस्तुओं का निर्यात किया गया था वहीं इस वर्ष समान अवधि में महज 10.74 अरब रुपये का निर्यात हुआ।
इस अवधि में आयात में भी 36.6 फीसदी की गिरावट आई और यह गत वर्ष के 24.82 अरब रुपये से घटकर इस वर्ष 15.75 अरब रुपये रह गया।
पिछले पूरे वित्त वर्ष के दौरान 200 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा गय था लेकिन वैश्विक मंदी के कारण इसे घटाकर 175 अरब डॉलर कर दिया गया था।
इसके बावजूद इस लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सका और समूचे वित्त वर्ष के दौरान कुल मिलाकर 164 अरब डॉलर का निर्यात ही हो पाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications