फ्रांसीसी यात्री विमान ब्राजील से उड़ान भरने के बाद लापता (लीड-1)
पेरिस, 1 जून (आईएएनएस)। एयर फ्रांस का एक यात्री विमान सोमवार को ब्राजील से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया। विमान में चालक दल के 12 सदस्यों समेत 228 लोग सवार हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एयरबस 330 ने ब्राजील के रियो डी जनेरियो हवाई अड्डे से पेरिस के चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी और अटलांटिक के ऊपर पहुंचते ही उसका संपर्क कट गया।
पेरिस में चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर विमान में सवार लोगों के संबंधियों की सहायता के लिए एक आपदा केंद्र गठित किया गया है।
फ्रैंच रेडियो ने खबर दी है कि ब्राजील के तट से विमान के उड़ान मार्ग पर तलाश शुरू कर दी गई है।
इस बीच ब्राजील के हवाई यातयात निरीक्षकों ने विमान के राडार स्क्रीन से गायब होने की पुष्टि की है और ब्राजील के पूर्वोत्तर तट पर तलाश का काम शुरू कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications