मई में महिंद्रा की बिक्री 14.1 फीसदी घटी
महिंद्रा के वाहन सेक्टर के परिचालन प्रमुख राजेश जेजुरीकर ने एक वक्तव्य में कहा, "हाल ही में नासिक संयंत्र के बंद रहने के बावजूद हमने 16,581 वाहन बेचने में सफलता अर्जित की। यह हमारे उत्पादों की मांग के मद्देनजर बहुत सकारात्मक संकेत है।"
उल्लेखनीय है कि महिंद्रा के नासिक संयंत्र के कर्मचारी पिछले महीने दो सप्ताह लंबी हड़ताल पर चले गए थे। उन्होंने श्रम यूनियन के एक नेता की बर्खास्तगी पर यह कदम उठाया था।
समीक्षा अवधि के दौरान निर्यात में भी 79 फीसदी की कमी आई और मई 2008 के 1,357 वाहनों की तुलना में इस वर्ष मई में महज 285 वाहनों का निर्यात हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications