एमबीबीएस पर्चा लीक मामले में एम्स की लेक्चरर से पूछताछ
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो महिला परीक्षार्थियों से भी पूछताछ की गई है। अधिकारी ने बताया कि एम्स की लेक्चरर मीना अग्रवाल की टेलीफोन को निगरानी पर रखा गया है।
अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के आधार पर पता चला है मीना ने दोनों परीक्षार्थियों से 500,000 रुपये की मांग की थी।
एम्स के प्रवक्ता वाई. के. गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "गाजियाबाद पुलिस मीना अग्रवाल से पूछताछ कर रही है। पुलिस ही उनकी भूमिका का पता लगाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications