राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भारत की छवि पेश करना प्राथमिकता : सोनी
सोनी ने आईएएनएस से कहा, "हम राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भारत की छवि को अतुलनीय ढंग से पेश करना चाहते हैं और यह हमारी बड़ी प्राथमिकता है।"
मंत्री ने कहा कि वह खेल गतिविधियों की विस्तृत कवरेज को सुनिश्चित करेंगी।
उन्होंने कहा कि सरकार मीडिया और इससे जुड़े सभी लोगों के सहयोग से काम करेगी और इससे जुड़े मुद्दों को यथासंभव संवेदनशील तरीके से हल करेगी।
उन्होंने कहा, "हम सभी के लाभ के लिए सामंजस्यपूर्ण कार्यात्मक संबंध बनाने का प्रयास करेंगे।"
सोनी ने कहा कि वह समाचार प्रसारकों से आचार संहिता पर सहमति हासिल करने का प्रयास करेंगी और प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की मांगों पर ध्यान देंगी।
मंत्री ने कहा कि वह अपने सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकर 100 दिनों का कार्यक्रम तय करेंगी।
मीरा कुमार को पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, "इस संवैधानिक पद पर पहली बार महिला को चुनने के लिए हम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी के आभारी हैं।"
सोनी ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को हमेशा आगे बढ़ाया है।
सोनी के साथ सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री मोहन जटुआ (तृणमूल कांग्रेस) और एस.जगतरक्षकन (डीएमके) भी उपस्थित थे। जटुआ ने शनिवार को और जगतरक्षकन ने सोमवार को पदभार संभाला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications