बगदाद विस्फोट में 4 मरे, 13 घायल
बगदाद, 1 जून (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिणी दुरा इलाके में सब्जी बाजार के निकट सोमवार को हुए एक बम विस्फोट में चार नागरिक मारे गए और 13 घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विस्फोट दुरा के अल-रशीद बाजार में हुआ। इसी बाजार में एक ही महीने के भीतर विस्फोट की यह दूसरी घटना है। इससे पहले छह मई को कार बम विस्फोट की एक अन्य घटना में 12 लोग मारे गए थे और 44 अन्य घायल हो गए थे।
इराक में 2006-07 में भड़के गृहयुद्ध के दौरान अल-दुरा जातीय हिंसा के केंद्र में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications