शेयर बाजार पहले कारोबारी दिन उछले (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने सोमवार को पिछले बंद के मुकाबले 121.26 अंकों की बढ़त के साथ 14,746.51 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। कारोबार के अंत में यह 215.38 अंकों के उछाल के साथ 14,840.63 पर था। बीएसई सेंसेक्स ने दिन के कारोबार के दौरान 14,906.81 के उच्चतम और 14,655.49 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। मिडकैप सूचकांक जहां 147.47 अंक यानी 2.92 फीसदी उछलकर 5,204.21 पर बंद हुआ वहीं स्मालकैप सूचकांक 209.96 अंकों यानी 3.51 फीसदी की तेजी के साथ 6,196.78 के स्तर पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले सोमवार को 1.45 अंक की तेजी के साथ 4,450.40 के स्तर पर खुला। निफ्टी में कारोबार खत्म होने तक 80.95 अंक की बढ़त दर्ज की जा चुकी थी। एनएसई निफ्टी ने दिन के कारोबार के दौरान 4,545.40 के ऊपरी और 4,450.40 के निचले स्तर पर कारोबार किया।
बीएसई में दिन के कारोबार के दौरान जहां 2,290 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया वहीं 541 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications