एयर फ्रांस का विमान लापता
पेरिस, 1 जून (आईएएनएस)। एयर फ्रांस का एक यात्री विमान सोमवार को लापता हो गया। विमान में 225 यात्री सवार हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यात्री विमान ने ब्राजील के रियो डी जनेरियो हवाई अड्डे से पेरिस के चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी।
समाचार एजेंसियों ने पेरिस हवाई अड्डे की प्रवक्ता के हवाले से बताया कि विमान अटलांटिक पर से उड़ान भरते समय राडार स्क्रीन से गायब हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications