215 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने सोमवार को पिछले बंद के मुकाबले 121.26 अंकों की बढ़त के साथ 14,746.51 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। कारोबार के अंत में यह 215.38 अंकों के उछाल के साथ 14,840.63 पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले सोमवार को 1.45 अंक की तेजी के साथ 4,450.40 के स्तर पर खुला। निफ्टी में कारोबार खत्म होने तक 80.95 अंक की बढ़त दर्ज की जा चुकी थी।
बीएसई में दिन के कारोबार के दौरान जहां 2,290 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया वहीं 541 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications