पिछले मंत्री की परियोजनाएं जारी रखी जाएंगी : रेल राज्य मंत्री
मंत्रालय में कार्यभार संभालने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "हम पिछले रेल मंत्री द्वारा लाई गई सभी योजनाओं और परियोजनाओं को जारी रखेंगे इसमें बुलेट ट्रेन परियोजना और रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की परियोजना शामिल है।"
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ाने संबंधी किसी निर्णय से पहले रेलवे की वित्तीय स्थिति को भी ध्यान में रखा जाएगा।
मुनियप्पा ने कहा, "परियोजनाओं की प्राथमिकता तय करने से पहले हमें बजट की स्थिति पर भी ध्यान देना होगा।"
उनके मुताबिक आम लोगों के लिए सामान्य सुविधाओं तथा सेवाओं के स्तर में सुधार के साथ-साथ विश्वस्तरीय सेवाएं देना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications