भारत को आस्ट्रेलिया में छात्रों की तकलीफें दूर होने की उम्मीद
कृष्णा ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री केविन रुड से बातचीत की है और उन्होंने ने भी आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ से फोन पर बातचीत की है।
कृष्णा ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हमारा उच्चायोग भारतीय छात्रों और आस्ट्रेलिया सरकार के साथ संपर्क बनाए हुए है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि यह मसला सुलझ जाएगा।"
विदेश मंत्री का यह बयान मेलबर्न में रविवार को भारतीय छात्रों के व्यापक प्रदर्शन और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के रुड के आश्वासन के बाद जारी हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications