दुल्हन के भाई ने दुल्हे पर तेजाब फेंका
जिले के थाना-प्रभारी धराचार्य पांडे ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि घटना बदखरी गांव की है, जहां रविवार रात को खेलाड़ी यादव की पुत्री मीरा की शादी पास के ही गांव कुड़हार के रमेश यादव से हो रही थी। शादी से ठीक पहले दूल्हे रमेश यादव द्वारा कथित दहेज की मांग किये जाने से दुल्हन मीरा का भाई संजय यादव आग बबूला हो गया और दूल्हे पर तेजाब फेंककर मौके से फरार हो गया।
पांडे ने बताया कि दूल्हे को गंभीर हालत में स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे में रमेश का चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से जल गया है।
उन्होंने बताया कि संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications