फतुहा सीट पर जद (यु) का कब्जा बरकरार

पटना, 1 जून (आईएएनएस)। बिहार की फतुहा विधानसभा सीट पर जनता दल (युनाइटेड) ने पुन: कब्जा जमा लिया है। इस सीट के लिए हुए उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी अरूण मांझी ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के उम्मीदवार पुनीत राय को हराया।

राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार मांझी ने लोजपा के प्रत्याशी राय को 10 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया।

उल्लेखनीय है कि फतुहा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 28 मई को मतदान हुआ था। इस उपचुनाव में छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। पूर्व विधायक स्व़ सरयुग पासवान की पत्नी देवमंती देवी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रत्याशी थी जबकि जद (यु) के मांझी, कांग्रेस के द्वारिका राम, लोजपा के राय तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के विद्यानंद राम भी किस्मत आजमा रहे थे।

ज्ञात हो कि जद (यु) विधायक सरयुग पासवान के निधन के बाद फतुहा विधानसभा सीट खाली हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+