बिहार में 3 साल का बच्चा अगवा
पुलिस के मुताबिक गुवाहाटी में कार्यरत राकेश पटेल पूरे परिवार के साथ अपनी ससुराल सोहासी गांव में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। बीते शनिवार की शाम उनका पुत्र ऋतिक घर से बाहर खेलने निकला था और वह तभी से लापता है।
मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) धीरज कुमार ने सोमवार को बताया कि इस संबंध में देवरिया कोठी थाना में अपहरण का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि विगत 25 मई को मुजफ्फरपुर जिले के ही मोतीपुर थाना क्षेत्र से चिकित्सक सुधीर कुमार के नौ वर्षीय पुत्र ऋतिक का अपहरण कर लिया गया था। इसके विषय में पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि इस मामले में चिकित्सक के कंपाउंडर चंद्रशेखर साहनी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications