अपनी रक्षा की व्यवस्था स्वयं करें भारतीय छात्र : समिति
समिति ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालयों को पहले छह महीने तक भारतीय छात्रों के हर तरह की सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए।
इस बात पर जोर देते हुए कि 'आस्ट्रेलिया नस्ली भेदभाव वाला देश नहीं है' समिति के समन्वयक यदु सिंह ने कहा, "अधिकांश हमले मौका देखकर किए गए और कई कारणों से हमारे छात्र उनके लिए आसान शिकार रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि भारतीय छात्रों के मुद्दे पर इस सामुदायिक समिति का गठन यहां स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से चर्चा के बाद किया गया है। समिति यह देखेगी कि छात्रों की रक्षा के लिए क्या किया जा सकता है?
सिंह ने भारतीय छात्रों के स्वास्थ्य और आपातकालीन बीमा कराने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि अगर इस मुद्दे को पहली प्राथमिकता नहीं दी गई तो आस्ट्रेलिया का 15 अरब डॉलर का कारोबार खतरे में पड़ जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications