भारतीय छात्रों पर हमले के लिए आस्ट्रेलिया ने क्षमा मांगी

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रुड ने केनबरा में संसद में कहा, "मैं सभी आस्ट्रेलियावासियों की ओर से कहना चाहता हूं कि हम इन हमलों की निंदा और भर्त्सना करते हैं।"

रुड ने स्वीकार किया कि उन्होंने गत सप्ताहांत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से फोन पर बात कर इन हमलों के लिए माफी मांगी थी। इन हमलों में एक छात्र गंभीर रूप से जल गया और दूसरे को धारधार हथियार से घायल कर दिया गया।

उन्होंने कहा, "मैंने मनमोहन सिंह से कहा कि 90,000 से ज्यादा भारतीय छात्र आस्ट्रेलिया में हैं और वे हमारे सम्मानित अतिथि हैं।..इसके अलावा 200,000 से ज्यादा भारतीय मूल के आस्ट्रेलियाई लोगों का यहां स्वागत है।"

इससे पहले रविवार को भारतीय समुदाय के 1,000 से ज्यादा सदस्यों ने इन हमलों के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए मेलबर्न में जुलूस निकाला था।

प्रदर्शनकारियों ने इन हमलों को नफरत की वजह किया गण अपराध करार दिया है। भारत में यह मसला गरमा गया है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने क्वींसलैंड विश्वविद्यालय की ओर से मिलने वाली डॉक्टरेट की मानद उपादि लेने से इंकार कर दिया है।

आस्ट्रेलिया में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों में भारतीय छात्रों की संख्या 18 प्रतिशत है।

विपक्षी लिबरल पार्टी के नेता मेल्कम टर्नबुल ने भी मारपीट की घटनाओं की निंदा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+