पाकिस्तान के कोहाट में विस्फोट, 4 मरे
इस्लामाबाद, 1 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के कोहाट शहर में सोमवार को हुए विस्फोट में चार व्यक्ति मारे गए।
'जियो टीवी' के अनुसार पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में सप्ताह भर में विस्फोट की यह दूसरी घटना है। यह विस्फोट कोहाट के तीरा बाजार क्षेत्र में हुआ।
प्रांत की राजधानी पेशावर में गत गुरुवार को हुए दोहरे बम विस्फोटों और एक पुलिस नाके पर हुए आत्मघाती हमले में 15 व्यक्ति मारे गए थे।
ताजा हमला ऐसे मौके पर हुआ है जब प्रांत के तीन जिलों में तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ जारी पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का अभियान 38वें दिन में प्रवेश कर गया है।
सेना का कहना है कि स्वात, बुनेर और निचले दीर में जारी इस अभियान में अब तक 1200 से ज्यादा आतंकवादी मारे जा चुके हैं तथा करीब 30 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications