बिहार में भीड़ ने ट्रेन की वातानुकूलित बोगी को आग लगाई
दानापुर रेल मंडल के प्रवक्ता रंजीत सिंह ने आईएएनएस को बताया कि कुछ लोगों ने खुसरूपुर स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की तथा दानापुर-दरभंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस की वातानुकूलित बोगी के शीशे तोड़कर उसमें आग लगा दी। हालांकि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। आग की वजह से बोगी के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।
सिंह के अनुसार विभाग ने लोगों की मांग को देखते हुए पुन: श्रमजीवी एक्सप्रेस के खुसरूपुर स्टेशन पर ठहराव के आदेश दे दिए हैं लेकिन इसकी समीक्षा की जाएगी। स्टेशन पर स्थिति अब सामान्य हो गई है।
उल्लेखनीय है रेलवे की ओर से प्रायोगिक तौर पर खुसरूपुर स्टेशन पर छह माह के लिए श्रमजीवी एक्सप्रेस का ठहराव किया गया था। परंतु 28 मई, 2009 यहां इस ट्रेन का ठहराव रद्द कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications