झारखंड: चलती ट्रेन में पड़ी डकैती

तेलो और चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन के बीच रविवार रात एक यात्री रेलगाड़ी पर करीब 10 लुटेरों ने धावा बोल दिया और बंदूक की नोंक पर यात्रियों से कीमती सामान लूट लिया।
लूटपाट का विरोध करने वाले तीन व्यक्तियों को पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। यात्रियों ने गोमो रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद शिकायत दर्ज करवाई। झारखंड में इस साल ट्रेन डकैती की 10 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications