मुंबई में दो विमानों की टक्कर टली

Air India
मुंबई। मुंबई हवाई अड्डे पर रविवार को उड़ान भरने के लिए निकले दो विमानों के पायलट अगर ठीक समय पर ब्रेक नहीं लगाते तो एक यहां का रनवे एक बड़े हादसे का चश्‍मदीद बन जाता। यूं समझ लें विमान में सवार लोग मौत से बचकर निकल आये।

हुआ यूं कि मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार को सुबह साढ़े सात बजे एयर इंडिया और जेट एयरवेज के विमानों को उड़ान भरने की इजाजत दे दी गई। दोनों विमान निकल पड़े। एयर इंडिया का विमान मुंबई से दिल्‍ली जा रहा था, जिसमें 119 यात्री सवार थे, जबकि जेट के विमान पर 120 यात्री यहां से कोलकाता के लिए रवाना हुए थे।

200 से ज्‍यादा की जिंदगी बची

एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक एयर इंडिया का विमान मुख्य रनवे 927 पर था, जबकि 'क्रॉस रनवे' 1427 पर जेट का विमान था। दोनो विमान तेज गति से उड़ान भरने वाले ही थे कि पायलटों को इस बात का आभास हो गया कि दूसरे रनवे पर आ रहा विमान क्रॉसिंग पर टकरा सकता है। दोनों पालटों ने तत्‍काल ब्रेक लगा दिये।

खास बात यह है कि तेज गति से आ रहे दोनो विमान क्रॉसिंग पर ही एक दूसरे के काफी पास आकर रुके। दोनों विमानों की गति इतनी तेज थी कि शायद पायलटों की दो मिनट की देरी भी 200 से ज्‍यादा लोगों की जान जा सकती थी। इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया।

एयरपोर्ट के शीर्ष अधिकारियों ने इस बात की जांच के आदेश दे दिये हैं, कि आखिर क्रॉस रनवे पर निकले दो विमानों को आखिर एक साथ उड़ान की इजाजत कैसे दे दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+