'तीन दिन में पूरा होगा ऑपरेशन स्वात'

पाक रक्षा सचिव सैयद अतहर अली ने रविवार को कहा कि स्वात घाटी में तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई केवल पांच से दस फीसदी बची है और आशा है कि अगले दो से तीन दिनों में सैन्य कार्रवाई पूरी हो जाएगी।
अली ने कहा कि तीन दिन के भीतर स्वात घाटी से तालिबानियों को खदेड़ दिया जाएगा, या फिर मार गिराया जाएगा। अली ने यह बात सिंगापुर में क्षेत्रीय सुरक्षा सम्मेलन में कही। उन्होंने दावा किया कि स्वात घाटी में चल रही सैन्य कार्रवाई में अबतक 1,200 से ज्यादा तालिबानी आतंकवादी मारे जा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications