अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में चढ़ा कच्चा तेल

शुक्रवार को जब अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल का दाम तय हुआ तो यह बढ़कर 66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया.
कच्चे तेल की कीमत में 1.23 डॉलर की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है.
तेल की कीमतें में सुधार से यह संकेत भी मिले हैं कि अमरीकी अर्थव्यवस्था उतनी ख़राब स्थिति में नहीं जा रही, जितना कि अनुमान लगाया जा रहा है.
अमरीकी स्टॉक मार्केट की चाल बता रही है कि अमरीकी अर्थव्यवस्था में दम अभी बाकी है.
वाणिज्य विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार पहली तिमाही में अमरीका की आर्थिक विकास दर में 5.7 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी जो अब बढ़कर 6.1 फीसदी हो गई है.
अच्छे संकेत
गुरुवार को ओपेक( तेल निर्यातक देशों के संगठन) ने कीमतें बढ़ने की भरपूर संभावनाओं के बीच भी उत्पादन के नतीजों में किसी प्रकार का बदलाव होने से इनकार किया था.
सऊदी तेल मंत्री ने इस साल तेल की कीमतों के 75 डॉलर प्रति बैरल होने की आशा जताई थी.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से विशेषज्ञ टोबी हैज़ल बताते हैं कि अर्थजगत में सुधार के हालिया संकेत उम्मीदों से बढ़कर हैं.
उनका कहना है कि साल के अंत तक बाज़ार में माँग बढ़ने के साथ ही स्थिति और अधिक बेहतर होने की संभावना है.


Click it and Unblock the Notifications