नस्लवाद की भेंट चढ़ा भज्जी का भतीजा

हरभजन सिंह के परिवार का दावा है कि चार साल पहले नस्लीय विवाद के बाद भज्जी के भतीजे उपकार सिंह की ऑस्ट्रेलिया में हत्या कर दी गई थी। यह खुलासा भज्जी के परिवार ने शनिवार शाम को किया। भज्जी के परिवारका आरोप है कि उन्होंने भारत सरकार से मामले की जांच कराने की मांग की है।
शव का पोर्स्टमार्टम तक नहीं हुआ
भज्जी के चचेरे भाई जगजीत सिंह ने आरोप लगाया कि एक ऑस्ट्रेलियाई टैक्सी चालक ने मेलबर्न में उनके बेटे को मारकर उसका शव रेलवे पटरी पर फेंक दिया। 2004 में मैनिजमंट की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गया उपकार सिंह 7 मई को मेलबर्न में नस्ली हमले में मारा गया।
उन्होंने भारत सरकार से अपने बेटे की मौत की जांच कराने की मांग की और कहा कि उपकार ने उन्हें कई बार ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में बताया था। सिंह के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने उपकार के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था इसलिए उसका शव उसके परिचित भारतीय छात्रों ने भारत भेजा।


Click it and Unblock the Notifications