यूपी: एक ही परिवार के 5 की हत्या

पुलिस के मुताबिक घटना अतरौली थाना क्षेत्र के मांट खेड़ा गांव की है, जहां शनिवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोपाल शुक्ला सहित उनके तीन नाबालिक बच्चों और पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। आस-पास के लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को रविवार सुबह दी गई।
सिर्फ एक बच्चे की जान बची
इस सामूहिक हत्याकांड में परिवार में अकेले शिवम (12 वर्ष) की ही जान बच पाई है। गंभीर रूप से घायल शिवम को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर के भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार जैन ने रविवार को हरदोई में संवाददाताओं को बताया कि हत्यारे कौन थे और कितनी संख्या में थे यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन पूरी संभावना है उनकी संख्या एक से ज्यादा थी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लूट को अंजाम नहीं दिया गया इससे स्पष्ट है कि हमलावर लूट के मकसद से नहीं आए थे।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में मृत परिवार के मुखिया गोपाल शुक्ला(40वर्ष) की गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर झ्झगड़े की बात सामने आ रही है। घटना की पूरी छानबीन की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications