इंदौर के चिड़ियाघर के नन्हे शावकों का हुआ नामकरण
इंदौर के चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने सात मार्च को तीन शावक (मादा) को जन्म दिया था। लगभग तीन माह की आयु के करीब पहुंच चुके इन तीनों शावकों को अब तक वन्य प्राणी प्रेमी अपने अपने तरह से पुकारते थे। चिड़ियाघर के निदेशक आऱ बी़ शिब्द ने रविवार को आईएएनएस को बताया है कि उनकी तथा चिड़ियाघर प्रबंधन की मंशा थी कि इन तीनों शावकों को लोगों की पसंद के मुताबिक नाम दिया जाए।
चिड़ियाघर प्रबंधन ने शावकों को नाम देने के लिए बाकायदा लोगों से न केवल राय मशविरा किया बल्कि उनसे नाम भी मांगे। शिब्द बताते है कि सबसे ज्यादा नाम जो आए थे वे रिद्घि, सिद्घि और समृद्घि थे। इसीलिए अंतिम तौर पर इन शावकों को यही नाम दे दिया गया है और शनिवार से उन्हें इसी नाम से पुकारा भी जाने लगा है। इन तीनों शावकों को तीन छात्रों ने गोद लेने की इच्छा भी जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications