इथोपिया के निर्यात राजस्व में आ सकती है भारी गिरावट
वैश्विक आर्थिक मंदी की वजह से इथोपिया में बनी वस्तुओं की मांग में गिरावट आई है। यहां से सबसे ज्यादा कॉफी का निर्यात होता है लेकिन इसकी मांग पर भी असर पड़ा है।
इथोपियाई संसद में सौंपी गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष यानी सितंबर, 2008 से अगस्त, 2009 के बीच निर्यात के लिए रखे गए लक्ष्य के महज 40 प्रतिशत तक ही पहुंचा जा सका है।
यहां 2.56 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अब तक केवल 1.02 अरब डॉलर का निर्यात हो सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications