महिला लोकसभा अध्यक्ष?
नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। क्या लोकसभा अपनी पहली महिला अध्यक्ष का निर्वाचन करने जा रही है?
कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि यद्यपि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वी.किशोर चंद्र देव लोकसभा अध्यक्ष पर की दौड़ में सबसे आगे हैं लेकिन इस बात की संभावना है कि लोकसभा में पहली बार महिला अध्यक्ष बने।
जिन महिलाओं के नाम लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए लिए चर्चा में हैं उनमें जल संसाधन मंत्री मीरा कुमार और राजस्थान से सांसद गिरिजा व्यास का नाम प्रमुख है।
असंतुष्ट कांग्रेसी नेता श्रीकांत जेना के राज्यमंत्री का पद संभालने से इंकार करने के कारण मीरा कुमार का मामला अधिक सशक्त बन गया है। जेना कम से कम स्वतंत्र प्रभार देने की मांग कर रहे हैं क्योंकि पहले वह कैबिनेट मंत्री थे।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कैबिनेट मंत्रियों की संख्या बढ़ाने की स्थिति में नहीं हैं, किसी मंत्री का बाहर जाना ही जेना के आने का केवल एक रास्ता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications