मप्र के पूर्व मंत्री की पुत्रवधू के सिर से निकली गोलियां
गुना के कैन्ट थाना क्षेत्र स्थित ऊमरी हाउस में प्रीति सिंह की शुक्रवार को संदिग्ध हालत में लाश मिली थी। सिर पर घाव थे। इस वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही थी। गुना के पुलिस अधीक्षक जी़ पी़ उईके ने रविवार को आईएएनएस को बताया है कि प्रीति की लाश का पोस्टमार्टम कराए जाने से एक बात तो साफ हो गई है कि उनकी गोली लगने से मौत हुई है। प्रीति के सिर से दो गोलियां निकली है।
पुलिस ने इस प्रकरण में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications