मप्र में हज यात्रा के लिए आवेदन 10 जून तक जमा होंगे
मध्य प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष सलीम कुरैशी ने बताया है कि हज यात्रा पर वर्ष 2009 में जाने वाले हज यात्रियों को 10 जून तक अपना आवेदन जमा करना होगा। अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट हज यात्रियों को जमा करना होगा। पासपोर्ट की फोटोस्टेट मान्य नहीं होगी।
इस वर्ष 'सेन्ट्रल हज कमेटी' ने मध्य प्रदेश के लिए 3,421 हज यात्रियों का कोटा निर्धारित किया है। इनमें से राज्य हज समिति को अब तक लगभग 2,000 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications