ममता बनर्जी तूफान पर केंद्र को भेजेंगी रिपोर्ट
कोलकाता, 31 मई (आईएएनएस)।रेल मंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि वे अपने मंत्रियों, जिला परिषदों और जिला प्रशासन से मिली जानकारी के आधार पर चक्रवाती तूफान आइला से हुई तबाही की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेंगी।
बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि तृणमूल कांग्रेस के पांच मंत्रियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। मैं उनसे और जिला परिषदों से रिपोर्ट लूंगी। इसके अलावा जो भी जिलाधिकारी मुझे रिपोर्ट देंगे इन सब के आधार पर मैं केंद्र सरकार को एक रिपोर्ट भेजूंगी।
तूफान से प्रभावित इलाकों की स्थिति खराब बताते हुए उन्होंने कहा कि आपदा 25 मई को आई थी लेकिन अभी तक कई गांवों में राहत सामग्री नहीं पहुंची है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications