पेरिस की दुकान से 2 मिनट में करोड़ों की लूट
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अनुमान है कि लुटेरे ने 85 लाख से 1.41 करोड़ डॉलर की कीमत के गहने लूटे। स्थानीय मीडिया में डकैत की उम्र 50 वर्ष के आसपास बताई गई है।
दरअसल, शनिवार को पेरिस के पॉश इलाकों में से एक प्लेस वेंडोमे में स्थित चोपार्ड ज्वेलरी स्टोर में लुटेरा बतौर ग्राहक घुसा। अंदर पहुंचकर उसने पिस्तौल निकाली और स्टोर के कमचारियों से कहा कि वे गहनों से उसका थैला भर दें। थैला भर जाने के बाद यह लुटेरा बेहद शांति से वहां से निकल गया।
गौरतलब है कि स्टोर में लगे कैमरों में लुटेरे की तस्वीर साफ नहीं रिकार्ड हुई है। इस लूट को अंजाम देने में लुटेरे को महज दो मिनट का वक्त लगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications