फिलीस्तीन में मुठभेड़ में 6 मरे
रामल्लाह, 31 मई (आईएएनएस)। फिलीस्तीन के पश्चिमी तट के उत्तर में रविवार को सुरक्षा बलों और एक सशस्त्र गिरोह के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फिलीस्तीनी सुरक्षा बल के प्रवक्ता अदनान दिमेरी ने बताया कि गोलीबारी में तीन सुरक्षाकर्मी और दो हथियारबंद अपराधी मारे गए। इस दौरान इमारत के मालिक की भी मौत हो गई।
प्रवक्ता ने बताया कि गिरोह के सदस्यों के इमारत में छिपे होने की खबर मिलने के बाद पुलिस ने इमारत को घेर लिया और इसके बाद गोलीबारी हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications