कंधमाल से सीआरपीएफ के 500 जवान हटाए गए
राज्य के गृह विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सीआरपीएफ की कम से कम पांच कंपनियों को रविवार को कंधमाल से हटा दिया गया और उनके स्थान पर राज्य पुलिस बल के जवानों को तैनात किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 23 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद के नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार सहयोगियों की हत्या के बाद कंधमाल में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी, जिसके बाद क्षेत्र में केंद्रीय सुरक्षा बलों के कम से कम 4,000 जवानों को तैनात कर दिया गया था।
सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 38 लोग मारे गए थे, जबकि हिंसा के भय से ईसाई समुदाय के 25,000 से अधिक लोग अपने घरों को छोड़कर भाग गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications