जरदारी ने तत्काल राहत जारी करने को कहा
राष्ट्रपति के प्रवक्ता और सीनेट सदस्य फरहतुल्लाह बाबर ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति शिविरों में रह रहे लोगों के बारे में बहुत अधिक चिंतित हैं और सरकार से पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ राहत कार्यो को चलाने को कहा है।
जरदारी ने कहा कि राहत और पुनर्वास इस लड़ाई के केंद्र में हैं और लड़ाई को उसके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विस्थापित लोग आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई के नायक हैं। प्रत्येक विस्थापित परिवार का पूरे सम्मान और गरिमा के साथ उनके घरों में पुनर्वास किया जाएगा।
जरदारी ने कहा कि विस्थापित लोग अनिश्चितकाल तक शिविरों में नहीं रहेंगे और आतंकवादियों द्वारा ध्वस्त घरों का सरकार पुनर्निमाण कराएगी।
उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अपनी ब्रसेल्स यात्रा के दौरान वह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से विस्थापित लोगों के लिए अधिक सहायता की मांग करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications