संत रामानंद का शव लाने के लिए पंजाब सरकार भेजेगी विमान
सरकार ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बाद के प्रधान सचिव डी.एस.गुरु डेरा सच खंड धर्मगुरु रामानंद दास का शव प्राप्त करने के लिए इस विमान से विएना जाएंगे।
आस्ट्रिया की राजधानी के एक गुरुद्वारे में कुछ दिनों पहले डेरा सच खंड के नेता रामानंद दास को गोली मार दी गई थी और बाद में उनकी मौत हो गई।
इससे पहले विएना में आस्ट्रिया के एक अधिकारी ने बताया कि रामानंद की अस्थियों को भारत ले जाने की जिम्मेदारी इस पंथ के एक अन्य धर्मगुरु निरंजन दास को दी गई है।
रामानंद की हत्या के बाद भारत के पंजाब प्रांत में जबरदस्त हिंसा का दौर शुरू हो गया था और कई शहरों में कर्फ्यू लगाना पड़ा था।
आस्ट्रियाई अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि शनिवार को भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद रामानंद की अस्थियां दास के हाथों भारत भेजने के बारे में फैसला किया गया।
रामानंद की 24 मई को 14वीं शताब्दी के भारतीय संत गुरु रविदास के अनुयायियों द्वारा संचालित एक स्थानीय गुरुद्वारे में हत्या कर दी गई थी। गुरुद्वारे में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थी, जिसके कारण रामानंद की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications