मेलबर्न में भारतीय छात्रों का शांति मार्च

हजारों छात्र मेलबर्न स्थित विक्टोरियन पार्लियामेंट के बाहर इकट्ठा हुए। छात्रों ने हमले के विरोध मेंआस्ट्रेलियाई सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।
रैली का आयोजन 'आस्ट्रेलियाई भारतीय छात्र महासंघ' (एफआईएसए) ने मेलबर्न यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्टूडेंट एसोसिएशन के सहयोग से किया।
पिछले दिनों मेलबर्न में भारतीय छात्रों को निशाना बनाकर हमला किया गया था, जिसमें चार भारतीय छात्र घायल हो गए थे। भारतीय छात्र श्रवण कुमार को हमले में गंभीर चोट लगी, वह अब भी कोमा में हैं। एक अन्य छात्र बलजिंदर सिंह को पर भी चाकू से हमला किया गया और वह भी अस्पताल में भर्ती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications