मुंबई हमले की जांच रिपोर्ट महाराष्ट्र विधानसभा में पेश करने की तैयारी
चव्हाण ने पत्रकारों से कहा, "हम विधानसभा के सोमवार से आरंभ हो रहे सत्र में जांच रिपोर्ट को सदन में पेश करने का प्रयास करेंगे।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिवसेना के विपक्ष ने इस रिपोर्ट को केवल बहानेबाजी बताते हुए पुलिस अधिकारियों की चूकों की न्यायिक जांच की मांग की, जिसके परिणामस्वरूप मुंबई हमला हुआ।
चव्हाण ने कहा कि उन्होंने पूर्व गृह सचिव राम प्रधान और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व अधिकारी वी.बालाचंद्रन की जांच रिपोर्ट को प्राप्त करने के बाद राज्य के मुख्य सचिव जानी जोसेफ की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय समिति को एक कार्रवाई रिपोर्ट बनाने के लिए सौंपा है।
चव्हाण ने संकेत दिया कि वह जांच रिपोर्ट के साथ कार्रवाई रिपोर्ट को पेश करना चाहते हैं।
सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधानसभा सदस्यों के लिए आयोजित एक परंपरागत चाय पार्टी के दौरान मुख्यमंत्री ने ये टिप्पणियां की।
सोमवार से आंरभ होने वाला महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र हंगामेदार होने की संभावना है और विपक्ष सरकार को मुंबई पर आतंकवादी हमले सहित कई अन्य मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications